jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

MP Crime News: विवाद में पिता को बचाने पहुंची नाबालिक बेटी को आरोपियों ने उठाकर पटका, उपचार के बाद हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 श्‍योपुर : जिले के ग्राम ढोढर में दो परिवारों के मध्य हो रही लड़ाई में एक बेटी को अपने पिता का बचाव करना भारी पड़ गया। इस दौरा तीन आरोपियों ने नाबालिक बालिका को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिसमें बालिका गंभीर रुप से घायल हो गई | जिसकी 6 दिन उपचार के बाद मौत हो गई। शिकायत पर ढोढर पुलिस ने तीनो अपराधियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढोढर थाना क्षेत्र के गोवर्धा गांव में 5 फरवरी की रात में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम के रामनिवास माली का गांव के रामअवतार से विवाद हो गया। इस दौरान रामअवतार माली और उसके दो लवकुश,करन माली ने मिलकर रामनिवास के साथ विवाद कर मारपीट करने लगे तो रामनिवासी की 15 वर्षीय बालिका सोनम पिता को बचाने आई तो आरोपियों ने उसे उठाकर पटक दिया| जिससे बालिका को अंदरुनी चोटें आई। 6 फरवरी को मामले में रामनिवास ने ढोढर थाने में शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने रामअवतार उसके दोनो लवकुश और करन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
रामनिवास ने सोनम का उपचार कराने सवाई माधोपुर ले गए | मगर सोनम तबीयत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई और
11 फरवरी को उसकी मौत हो गई। एसडीओपी श्योपुर राजीव गुप्ता ने बताया कि 302 की धारा बढाते हुए तीनों आरोपितो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।