jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

4800 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी MP सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आगामी 28 अगस्त को दो चरणों में 18 और 20 वर्ष के लिए 4800 करोड़ का कर्ज लेगी।  इसके लिए देशभर की वित्तीय संस्थानों से प्रस्ताव बुलाए हैं।  2300 करोड़ का कर्ज राज्य सरकार 18 साल के लिए लेगी।  कर्ज लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मुंबई ऑफिस के जरिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन इक्वेटर सिस्टम के जरिए देशभर की वित्तीय संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

कम ब्याज दरों पर मिलेगा कर्ज

- Install Android App -

मध्य प्रदेश सरकार को लोन देने के लिए जो भी प्रस्ताव आएंगे।  उनमें सफलतम बिडर जो राज्य सरकार को कम ब्याज दरों पर और राज्य के लिए अनुकूल शर्तों पर कर्ज देने के लिए तैयार होगी. उनसे 28 अगस्त 2025 को यह कर्ज लिया जाएगा।  इस कर्ज की अदायगी राज्य सरकार 28 अगस्त 2043 तक करेगी, जो दूसरा कर्ज मध्य प्रदेश सरकार लेगी।  वह 2500 करोड़ रुपये का होगा।  यह कर्ज मध्य प्रदेश सरकार 20 वर्ष के लिए लेने जा रही है।  इस कर्ज को लेने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सिस्टम का सहारा लिया गया है।  यह कर्ज 28 अगस्त को राज्य सरकार लेगी।  इस कर्ज की अदायगी सरकार 28 अगस्त 2045 तक करेगी।

माना जा रहा है कि इस साल में पांचवीं बार सरकार कर्ज लेने जा रही है।  इससे पहले चार बार और सरकार 3000 और 4000 करोड़ का कर्ज कई किस्त में ले चुकी है।  मौजूदा समय में फ्रीबीज की योजनाएं सरकार के आर्थिक हालात को बिगाड़ रही है।  हालांकि सरकार ने बताया कि कर्ज लेना यह वित्तीय नियमों के अनुकूल है।  राज्य सरकार अपने प्रदेश के जीडीपी के आधार पर कर्ज ले रही है।  पिछले महीने जुलाई में सरकार ने अपना पहला सप्लीमेंट्री बजट पेश किया था।  जिसमें कई योजनाओं को गति दी जाएगी।  ऐसे में वित्तीय व्यवस्था के लिए सरकार कर्ज लेने जा रही है।