jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

MP Loksabha 2024 : सीएम मोहन यादव टीम की मेहनत से पूरे प्रदेश में 29 सीट पर खिला कमल

सीएम यादव शुरु से दावा कर रहे थे कि म.प्र. में पूरी 29 सीट पर कमल खिलेगा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जीतू पटवारी ने हार स्वीकार कर की, इंदौर में नोटा को 2 लाख 16 हजार –

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में समय का ज्यादा अंतर नही था। विधानसभा चुनाव से अपनी स्थिति का सहीं आकलन करने को मिला था। इसके बावजूद भी कांग्रेस और भाजपा दोनो पार्टी अपने अपने क्षेत्र में समर्थन जुटाने में नाकाम रही अब हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे है। म.प्र. में जब कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाईन कर रहे थे, उसी दौरान संभलने की आवश्यकता थी। इधर भाजपा में लगातार मोदी की गारंटी का कहकर पीएम मोदी और सीएम यादव लगातार मप्र में जनसभा करते रहे। प्रदेश में 29 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : लोकसभा चुनाव 2024 में के परिणाम बहुत ही अप्रत्याशित आए हैं। म.प्र. मे लोकसभा की 29 सीटों में से पूरी सीट भाजपा के पक्ष में गई। विगत चुनाव 2019 में भी भाजपा को मप्र से 28 सीटे मिली थी मात्र एक छिंदवाड़ा को छोड़कर इस वर्ष कमलनाथ के गढ़ में भी सेंध लगाकर विजयश्री हासिल कर ली।

इंदौर के लालवानी और शिवराज सिंह चौहान  को मिले सर्वाधिक मत –

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की लोकप्रियता लोगो के सर चढ़कर बोली हैं। मामा शिवराज सिंह  विदिशा लोकसभा सीट से 8,21408 वोट से जीते। बीजेपी को 1116460 वोट और कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को 295092 वोट मिले। इधर इंदौर में भी अस्वस्थ्य होने के कारण मतगणना केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी नही जा पाए थें इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार शंकर लालवानी को 12 लाख 13 हजार 146 वोट मिले। नोटा को 2 लाख 16 हजार 680 वहीं बसपा के उम्‍मीदवार संजय सोलंकी को 51043 वोट मिले हैं।

- Install Android App -

नर्मदापुरम में दर्शन सिंह  जीते –

नर्मदापुरम लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार फिर बाजी मार ली है। भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी 431696 वोटों से जीत दर्ज की है। दर्शन को 812147 मत प्राप्त हुए तो कांग्रेस के संजय को मिले 380451 वोट मिले। जिसके चलते कांग्रेस को जहां हार का मुंह देखना पड़ा तो वही भाजपा ने एक बड़ी जीत दर्ज की है।

छिंदवाड़ा में भाजपा की अप्रत्याशित जीत –

भाजपा देश की आजादी के बाद 1952 से लेकर अब तक हुए छिंदवाड़ा लोकसभा के चुनाव में भाजपा केवल 1997 का उप चुनाव ही यहां से जीती थी।छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू भाजपा को 643115 वोटों के साथ नकुल कमलनाथ 113655 से हराया। नकुल नाथ को 529460 मत मिले।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनादेश को स्वीकारा –

म.प्र. में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जनता के जनादेश को हम सिर झुकाकर स्वीकार करते हैं हार की जिम्मेदारी मै स्वयं लेता हूं पार्टी को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता हैं हम फिर एक नई उर्जा उम्मीद के साथ काम करेंगे। मोदी की गारंटी को देश की जनता ने स्वीकार नही किया हैं। कुछ कमी रही होगी हम पूरे परिणाम आने के बाद चिंतन करेगें कहां क्या कमी रह गई।