jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम

MP News : इंदौर, भोपाल सहित अन्‍य 15 जिलों में भारी बारिश शुरू, पढ़िए क्या आपके जिले में भी होगी बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम। मध्य प्रदेश में अगस्त का सूखा सितंबर खत्म कर रहा है। माह की शुरुआत से ही प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।भोपाल। मध्य प्रदेश पर मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में सितंबर की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला जारी है। बता दे कि छत्तीसगढ़ के पास बने चक्रवात और मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने से पूरे मध्य प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

- Install Android App -

इन स्थानों पर होगी बारिश –  गुरुवार-शुक्रवार को जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, रीवा व शहडोल संभागों में अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में धार, इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, टीकमगढ़, बालाघाट और देवास जिले में भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।