jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

MP News : अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दुष्कर्म, हत्या, लूट, चोरी जैसे घटनाओं में हुए इजाफे ने पुलिस को भी सख्ते में डाल दिया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। महिला के अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जिले में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ा है। दुष्कर्म, हत्या, लूट, चोरी जैसे घटनाओं में हुए इजाफे ने पुलिस को भी सख्ते में डाल दिया है। इस बीच एक और घटना सामने आई है। अभी 4 दिन पहले एक 92 वर्षीय महिला के साथ जंगल में दुराचार का मामला सामने आया था। जिसके बाद एक और मामला कोतवाली अंतर्गत शहडोल चंदही रोड से सामने आया है। जहां जिला मुख्यालय की रहने वाली महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही कि महिला के साथ दुराचार कर हत्या की गई होगी।