jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

दो मसाज पार्लरों में विदेशी लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, 18 युवतियों समेत 27 गिरफ्तार

मैनेजर का काम सिर्फ लड़कियां उपलब्ध करवाना और पैसे लेकर मालिक को देना

Sex Racket : मसाज पार्लरों में मसाज की आड़ में विदेशी लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने एक मॉल में बने दो स्पा सेंटर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि इनमें से एक मसाज पार्लर में विदेशी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने 18 युवतियों समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम पुलिस की टीम ने सोमवार को एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में बने दोनों स्पा सेंटर में रेड कर यहां से थाईलैंड की तीन लड़कियों समेत, यूपी, दिल्ली, वेस्ट बंगाल की 18 लड़कियां और दोनों स्पा के मैनेजर समेत 9 ग्राहकों को पकड़ा है। दरअसल गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी ईस्ट की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली कि गुरुग्राम के एमजी रोड परएमजीएफ मेगा सिटी मॉल में EVANTHE SPA और ALCOR SPA में मसाज पार्लर की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है।

दो स्पा सेंटरों में छापा

- Install Android App -

इस सूचना पर डीसीपी ईस्ट ने एसीपी हेडक्वार्टर को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर कानून के तहत कार्रवाई की जाए। जिसके बाद एसीपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एमजी रोड पर दोनों स्पा में दो फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे गए। जब दोनों फर्जी ग्राहकों ने पुलिस को सूचना दी तो उसके बाद दोनों स्पा में रेड की गई। मॉल के फर्स्ट फ्लोर पर शॉप नंबर 22 में बने Alcor Spa में रेड की गई जहां पर पुलिस ने स्पा के मैनेजर माबिनुर इस्लाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि इस स्पा के मालिक रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा है जो कि इस स्पा में देह व्यापार का धंधा करते हैं।

थाईलैंड, यूपी, बिहार, दिल्ली और वेस्ट बंगाल की लड़कियां

मैनेजर का काम सिर्फ लड़कियां उपलब्ध करवाना और पैसे लेकर मालिक को देना है। पुलिस ने इस स्पा पर रेड करके एक मैनेजर, एक ग्राहक और तीन लड़कियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस रेडिंग पार्टी ने इसी फ्लोर पर शॉप नंबर 7-8 में बने EVANTHE SPA में रेड की जहां पर जबाईदरु रहमान नाम के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की तो पता चला कि ये स्पा भी रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा का है। पूरे स्पा की तलाशी लेने पर गुरुग्राम पुलिस की टीम को यहां से THAILAND की तीन लड़कियों समेत यूपी, बिहार, दिल्ली और वेस्ट बंगाल की 15 लड़कियां मिली। साथ ही पुलिस को इस स्पा से 6 ग्राहक भी मिले जिनको की हिरासत में ले लिया गया।

DLF सेक्टर 29 पुलिस थाने में डीसीपी ईस्ट स्पेशल सेल की शिकायत पर दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक इन दोनों स्पा में 2-2 हजार रुपए में प्रति लड़की उपलब्ध कराई जाती थी और यहां पर मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। गुरुग्राम पुलिस की टीम ने दोनों स्पा से 18 लड़कियों समेत 27 लोगों को हिरासत में लिया गया जिनसे गुरुग्राम पुलिस पूछताछ कर रही है। गुरुग्राम पुलिस ने ALCOR और EVANTHE SPA के मालिक रमेश कुमार, उमेश अरोड़ा और मैनेजर जबाइदुर रहमान, मोबिनूर इस्लाम समेत यहां मिले ग्राहक रतीश, परमजीत, मानूल मित्रा, अमनोल, अमित विवेक राज और शिवम के खिलाफ Immoral Traffice Prevention Act 1956 के तहत धारा 3,4,7 के तहत सेक्टर 29 पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया है।