jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

MP News : खरगोन जिले के सिरवेल में पकड़ा गया नकल कराने वाला रैकेट

मकड़ाई समाचार खरगोन। खरगोन जिले के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल के केंद्र में कक्षा 12 वीं के पेपर में नकल कराने वाला बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशों पर मंगलवार सुबह यह कार्रवाई की गई। परीक्षा केंद्र की दीवार से छिपकर नकल कराते आरोपितों को पकड़ा गया। एसडीएम के नेतृत्व में शिक्षा, जनजाति और पुलिस विभाग ने यह संयुक्त कार्रवाई की है।

- Install Android App -

12वीं में 17759 ने दी परीक्षा, 583 रहे अनुपस्थित

सोमवार को हायर सेकंडरी स्कूल कक्षा 12वीं के भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी, मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास और वोकेशनल कोर्स विषय की परीक्षा संपन्न हुई है। शिक्षा विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी हबीब बेग ने बताया कि परीक्षा जिले के 89 केन्द्रों पर आयोजित हुई, जिसमें कुल 18342 विद्यार्थियों की उपस्थित दर्ज की गई थी। जिसमें से सोमवार को 13567 नियमित और 4192 स्वाध्यायी सहित कुल 17759 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, जबकि 583 विद्यार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे हैं।