jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

MP NEWS : चरित्र संदेह पर क्रूरता की हदें पार, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर उतारा मौत के घाट, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

मकड़ाई समाचार सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। चरित्र संदेह के चलते पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

- Install Android App -

घटना मांडा थाना के कुम्हिया गांव की है। जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के ही रहने वाले जवाहिर लाल साकेत ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी लोली साकेत की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बारे में बताया गया कि आरोपी जवाहिर को यह शक था कि उसकी पत्नी लोली साकेत का उसके छोटे भाई से अवैध संबंध है। जिसे लेकर वह पहले भी कई बार विवाद कर चुका था। बीती रात जवाहिर ने अपनी पत्नी से पहले विवाद किया। इसके बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट में निर्मम तरीके से डंडा डाल दिया और गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद जवाहिर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी बीती रात नहीं मिला, लेकिन आज सुबह उसका शव गांव के ही पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि संभावना आरोपी ने खेद की वजह से खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है।