jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

MP News : जबरन आटो निकालने पर रोका तो चालक ने आरक्षक की कर दी पिटाई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। शहर में शुक्रवार की रात को एक आटो चालक और आरक्षक के विवाद में मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार शहर के बेगमबाग चौराहे रात को एक आटो चालक ने आरक्षक की पिटाई कर दी क्योकिं उसने बेरिकेटस हटाकर जबरन आटो निकाल रहा था|  इस पर आरक्षक द्वारा उसे रोका। बस इस बात से वह नाराज हो गया। आरक्षक से विवाद करते करते उसके साथ मारपीट कर दी। इधर विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस बल माैके पर पहुंचा था।आरोपी आटो चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया।

- Install Android App -

आटो  चालक ने आरक्षक की कर दी पिटाई

महाकाल पुलिस ने बताया कि आरक्षक मोनेंद्र प्रतापसिंह महाकाल थाने पर पदस्थ है। शुक्रवार रात को मोनेन्द्र बेगमबाग चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था। आटो क्रमांक एमपी 13 आर 4029  चालक इस्माइल हुसैन वहां आया | यातायात व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने लगा। इससे यातायात बाधित हो रहा था। आरक्षक मोनेन्द्र ने चालक को रोका चालक इस्माइल हुसैन ने मारपीट कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।