jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Mansoon News : बंद होगा तापमान का तांडव मिलेगी गर्मी से निजात… आ रहा है केरल मानसून जानिए आपके राज्य में कब होगी बारिश

केरल में विगत दिनों से हो रही है झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट इन राज्यों में जल्द होगी बारिश, मध्य प्रदेश में 15 जून को पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून…

हरदा में कब होगी बारिश –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम : दिल्ली राजस्थान बिहार सहित अन्य प्रदेशा में लोगो को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला हैं। इसी के साथ लू ने लोगो की जान तक ले ली हैं। मौसम विभाग ने बताया कि जल्द ही लोगो को भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित – 

बताया जा रहा है कि केरल मानसून ने अपनी गति पकड़ ली है जहां तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही हैं इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा हैं। प्रदेश के कोट्टायम और इडुक्की जिले में भारी बारिश के बाद जगह जगह पर जल भराव हो गया हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इधर भारी बारिश के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा। भूस्खलन और लोगो के मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। कहीं कहीं पेड़ उखड़ने से मार्ग भी बाधित हो गए है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में 15 जून को पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून –

अब मप्र का मौसम में धीरे धीरे बदलाव आ रहा हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अर्लट जारी किया हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में पानी भी गिरा। जिनमें रायसेन, ग्वालियर, शिवपुरी, खंडवा, सीहोर और खजुराहो सहित कई जिलों में बारिश हुई। अनुसार छतरपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, डिंडोरी, सागर, मुरैना, निवाड़ी जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इधर हलकी और बूंदाबांदी कि संभावनाएं विदिशा, रायसेन, श्योपुर कला, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, सतना, मैहर जिलों में बताई जा रही है।

हरदा में कब होगी बारिश –

हरदा में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री बताया जा रहा हैं। इस सप्ताह बारिश की संभावना न के बराबर हैं।एक सावधान रहने की आवश्यकता जरुर है कि जिले में 11 जून को तेज हवा आंधी चल सकती है।इधर तापमान मेें राहत नही मिलेगी बस कहीं कहीं आसमान में बादल छाए रहेगे। जिले में बारिश 25 जून के बाद ही हो सकती हैं|

NOTE : (मौसम  की जानकारी का हमारे द्वारा दावा नही किया जाता है यह आंकड़ों के आधार पर संभावनाएं हैं जो मीडिया रिर्पोट का आधार है।)