jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Cyber Fraud : यूटयूब चैनल सब्सक्राईब करने का कहकर अधिकारी से लाखों की ठगी

अब सायबर फ्राड के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं सोशल मीडिया एप को लाइक और सब्सक्राईब कराने पर बड़ा कमीशन देने के नाम पर भी लाखों की ठगी हो रही है , ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं|

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। लालच देकर पहले विश्वास में लिया जाता हैं फिर एक बड़ी डील के लिए रुपयों का इनवेस्ट करा कर गायब हो जाते हैं सायबर ठग सोशल मीडिया एप की आढ़ में भी ठगी कर रहे हैं।शहर के एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी से आनलाईन
चार लाख की ठगी हो गई। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर मंे ठग ने अधिकारी को लाईक सब्सक्राईब पर 150-150 रुपये खाते में जमा किए।

इसके बाद हजारों का गेम शुरु

- Install Android App -

अब ठग ने उन्हे हजारों के टास्क दिए जिसमें अधिकारी के खातें में 2800-3000 रुपए जमा हुए। अब अधिकारी को ठग ने अपने झांसे में ले लिया था। ठग ने टास्क बढ़ाकर 10 से 45 हजार रुपये के देने शुरु कर दिए इन टास्क को पूरा करने के लिए 35 हजार जमा करने को कहा तब मिलेगे 45000 रुपये। अधिकारी उसकी बात में आकर धीरे धीरे बताए अनुसार रुपये जमा करते गया करीब 4 लाख रुपये जमा करने के बाद उन्हे जमा रुपये नही मिले तो पता चला कि वह सायबर ठगी के शिकार हो गए है।

पुलिस से की शिकायत

इसके बाद अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जानकारी में बताया कि शुभम श्रीवास्तव एम्स में सहायक प्रशासनिक अधिकारी है जो कबीर नगर में रहते है। विगत वर्ष 27 अक्टूबर को पार्ट टाईम बिजनेस एक मेसेज आया था उसमें टेलीग्राम का लिंक था ओपन करते ही एक ग्रुप से जुड़ गए। उसमें यू टयूब लिंक को लाईक सब्सक्राईब करने पर कमीशन देने की बात कही गई थी।इसी दौरान गु्रप में कई लोगो के मैसेज आए कि उन्हे एक लाख मिला तो शुभम को लगा कि यह सच होगा। इस तरह वह ठगी का शिकार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।