jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

MP NEWS : तलाक लिए बैगर दूसरी शादी करके थाने पहुंचा पति‚ पुलिस के सामने ही पहली पत्नी ने जमकर बरसाए थप्पड़

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। पहली पत्नी से तलाक लेकर दूसरी शादी करना एक व्यक्ति को उस समय भारी पड़ गया जब थाने में ही उसकी पूर्व पत्नी ने चप्पलों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शख्स को बचाने के लिए थाने में मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े‚ लेकिन तब तक महिला ने दर्जनों थप्पड़ और चप्पलों से उसका बुरा हाल कर दिया।

- Install Android App -

मामला मध्यप्रदेश के होशंगाबाद का है जहां इटारसी के रहने वाले चंद्रकांत रोहर का अपनी पत्नी मालती से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है‚ लेकिन कोर्ट का फैंसला आने से पहले ही चंद्रकांत ने दूसरी शादी कर ली। इसको लेकर मालती थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।सोमवार को महिला थाना पुलिस ने चंद्रकांत को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया। मालती भी थाने पहुंच गई। यहां दोनों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि अचानक मालती को गुस्सा आ गया और उसने अपनी चप्पल निकालकर थाने में ही पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह सब इतनी तेजी से हुआ कि चंद्राकांत को संभलने का मौका नहीं मिला। अचानक हुई मारपीट से पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। कई पुलिसकर्मी चंद्रकांत को बचाने के लिए दौड़े‚ लेकिन पत्नी ने उसे इतनी मजबूती से पकड़ा हुआ था कि छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूट गए। बीच-बचाव के बावजूद भी महिला पति पर थप्पड़ बरसाती रही। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया और मामले को शांत कराया। फिलहाल आरोपी पति ने इस मामले में अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने भी दोनों को समझाकर घर भेज दिया है।