jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP News : पैसों के लालच में अपनी नानी और मौसी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट । 4 दिन पहले शाम को बुजुर्ग मां और उसकी बेटी की निर्मम हत्या के समाचार से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के सामने भी अनसुलझा रहस्यमय हत्याकांड था। जिसमें यह पता करना कठिन था साथ ही पूरे शहर में भी यही चर्चा थी इन दो महिलाओं का कातिल कौन हो सकता है इनकी किसी से कोई रंजिश भी नही है।पुलिस की टीम ने मौका मुआयना और संदेह के आधार पर आखिरकार आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही खोजकर दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिखाया। पुलिस ने जानकारी देते बताया कि चंद्रावंती पति सकरिया महाजन अपनी बेटी फुलवंता पति बुलाकी सुलाखे लगभग 30 साल से वार्ड क्रमांक.29 रेलवे स्टेशन रोड मार्ग पर एक मकान के सर्वेंट क्वार्टर में रहकर घर की देखरेख करते थे। एक नवंबर की शाम एक कमरे में दोनों के खून से लथपथ शव मिले। सनसनी फैलाने वाले इस अंधे हत्याकांड अपराध कायम कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। आरोपी दोनो मृतक महिलाओं का करीबी रिश्तेदार है। जिसने रुपयों के लालच में अपनी नानी और मौसी को बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो आरोपी नजर आ गया पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित टीम ने आरोपी को धर दबोचा।  शनिवार की दोपहर में पुलिस कटोल रुम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान समीर सौरभ ने बताया कि आरोपी संतोष वल्द रामचरण लिल्हारे रहवासी ग्राम नैतरा से पूछताछ की अपना गुनाह स्वीकार करते बताया कि पैसो के लालच में यह अपराध हो गया।