ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित

MP NEWS : प्रेग्नेंट भाभी को नशीला जूस पिला देवर ने किया रेप, शिकायत पर पति बोला- वो घर का खर्चा चलाता है, इतना तो सहन करना पड़ेगा

पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के साथ ही पति और सास को भी आरोपी बनाया

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक देवर ने अपनी प्रेग्नेंट भाभी को नशीला जूस पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला को होश आया तो उसने पूरी घटना की शिकायत अपने पति और सास से की, लेकिन पति ने घटना को नजर अंदाज कर कहा कि देवर के पैसों से पूरा घर चलाता है, इतना तो सहन करना पड़ेगा। उसके बाद महिला ने हिम्मत करके पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

यह है पूरा मामला

दतिया इंदरगढ़ पचोखरा निवासी 24 वर्षीय महिला की शादी दिसंबर साल 2020 में ग्वालियर जिले के भितरवार करहिया थाना इलाकर के पचौरा गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई। 7 अप्रैल को महिला का देवर रॉकी ने एनर्जी के लिए भाभी को जूस पिला दिया। जूस पीने के बाद भाभी बेहोश हो गई। इसके बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब कुछ देर बाद भाभी को होश आया तो उसे अहसास हो गया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। अगले दिन जब उसे डॉक्टर से पता लगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने जब यह बात अपने पति और सास को बताई तो उन्होंने कहा कि घर का खर्चा चलाने वाला देवर ही है, इसलिए उसे यह सब सहना पड़ेगा और अगर किसी बाहरी व्यक्ति को बताया तो ठीक नहीं होगा क्योंकि इससे परिवार की बेइज्जती होगी।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी
परेशान महिला ने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अपने साथ हुई इस हैवानियत की शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के साथ ही पति और सास को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में एएसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है कि महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म किया है। जिसका उसके ससुराल वालों ने पक्ष लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।