jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

घर से गहने और नकदी के साथ यह दुल्हन फरार, परिवार को खिलाई नशे गोलियां

दस दिन पहले खुद को अनाथ बता मंदिर में की थी आरोपिता ने शादी

रोहतक में लूट, डकैती और छीनाछपटी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला रूड़की गांव से है जहां लुटेरी दुल्हन लाखों रुपये के जेवरात व दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने आरोपित महिला व उसकी मौसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

- Install Android App -

दस दिन पहले खुद को अनाथ बता मंदिर में की थी आरोपिता ने शादी

रुड़की गांव निवासी सावित्री ने बताया कि उसके बेटे दीपक की शादी 31 मार्च को दिल्ली निवासी गुनगुन के साथ हुई थी। गुनगुन ने खुद को अनाथ बताते हुए कहा था कि वह अपने मौसी मंजू के साथ रहती है। आरोपिता गुनगुन ने शादी के अगले दिन से ही झगड़ा शुरू कर दिया। जब उसने छह अप्रैल को उसकी मौसी मंजू को फोन किया तो वह बोली कि वह आएगी और उसे समझा देगी। उन्होंने मंजू को दो दिन तक इंतजार किया लेकिन वह नहीं आई। जब सुबह उठे तो आरोपिता गुनगुन घर से गायब मिली।

मां-बेटे को खाने में नींद की गोली खिला दिया वारदात को अंजाम

उनके घर से दो सोने की अंगूठी, 250 ग्राम चांदी, कानों के बाले, सोने की चेन, सोने का कड़ा व दाे लाख रुपये की नकदी घर से गायब मिली। आरोपिता ने उन्हें खाने में नींद की दवाई देकर पूरी घटना को अंजाम दिया है। आरोपिता दीवार फांद कर घर से गायब हुई है। चोरी की वारदात में उसका दिल्ली निवासी मंजू व सुनीता ने भी साथ दिया है। आइएमटी थाना पुलिस ने तीनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकड़ौली गांव से जेवरात व नकदी चोरी

मकड़ौली खुर्द गांव निवासी साहिल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ राेहतक गया हुआ था। घर पर उसका छोटा भाई और बहन थे। वे जब अलमारी से कपडे़ निकालने के लिए अलमारी को खोला तो अलमारी का लाकर टूटा हुआ मिला। जिसमें से दो सोने की अगूंठी 20 हजार रुपये, दो चांदी की अंगूठी नहीं मिली। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।