jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

MP NEWS : प्रेमी की शादी, गेट पर खड़ी होकर पुकारती रही प्रेमिका सोना बाबू…सोना बाबू सच तो बता दो

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। मंडप के अंदर चल रही थी शादी…गेट पर खड़ी होकर तीन साल तक साथ रही प्रेमिका पुकार रही थी सोना बाबू…सोना बाबू। वह बार-बार कह रही थी कि तुम शादी किसी और से कर लो लेकिन सच तो बता दो कि मेरे साथ थे या नहीं। कुछ ऐसा ही नजारा एमपी के होशंगाबाद शहर स्थित कोठी बाजार के मैरिज गार्डन में देखने को मिला है। गार्डन में जिस युवक की शादी हो रही थी, उसके साथ युवती का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों तीन साल तक लिव रिलेशन में रहे हैं।

युवती बार-बार अपने सोना बाबू कहकर रोते हुए, अपने प्रेमी दूल्हे को पुकारती रही। वह बार-बार गेट को धक्का देती रही, लेकिन गार्ड और युवक के परिवार वालों ने उसे हटा दिया। करीब आधे घंटे तक मैरिज गार्डन के सामने युवती का हंगामा चलते रहा। हंगामे की सूचना पर कोवताली थाने से महिला एसआई श्रद्धा राजपूत और पुलिसकर्मी मैरिज गार्डन पहुंचे। उन्होंने युवती को गाड़ी में बैठाकर हंगामा करने की वजह जानी।

- Install Android App -

युवती ने कहा कि प्रेमी और वो 3 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। अब बिना बताए चुपके से किसी और से शादी कर ली। एसआई ने युवती से कहा कि कार्रवाई कराना चाहती तो शिकायत करो, लेकिन युवती एफआईआर या किसी भी प्रकार की शिकायत करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती अपने परिचित युवक के साथ बाइक से भोपाल लौट गई। युवती मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। जिस युवक की शादी में उसने हंगामा किया, वो होशंगाबाद जिले के एक गांव का रहने वाला है।

दोनों भोपाल में निजी कंपनियों में काम करते हैं। युवती का कहना था कि दोनों 3 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। प्रेमी से पूछती थी कि तुम्हारी किसी और से शादी होने वाली है तो कहता था कि सोना, बाबू शादी किसी और से नहीं करूंगा, लेकिन चुपके से उसने गुरुवार रात को शादी कर ली।