jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

MP NEWS : सहेली ने दोस्तों से कराया छात्रा का गैंगरेप, बेसुध हालत में सड़क पर छोड़कर हुए फरार

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर में 12वीं क्लास की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा अपनी एक सहेली व उसके दोस्तों के साथ कार से मांडू घूमने के लिए गई थी। जहां रास्ते में नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर आरोपियों ने छात्रा को पिला दिया और उसके बेहोश होने पर एक युवक के कमरे पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। आरोप है कि सहेली ने भी इस काम में आरोपी युवकों की मदद की और बाद में सभी ने मिलकर छात्रा को जान से मारे की धमकी दी और फिर बेसुध हालत में ही सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

- Install Android App -

सहेली ने भी दिया ‘दरिंदों’ का साथ पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी कुछ दिन पहले ही किसी सहेली के माध्यम से पूजा से दोस्ती हुई थी। दोनों अच्छी दोस्त बन चुकी थीं और 23 अगस्त को पुजा अपने कुछ दोस्तों के साथ कार से उसके घर पहुंची जहां से वो सभी कार से मांडू घूमने के लिए निकल गए। मांडू से लौटते वक्त कार में मौजूद आशीष ने उसे एक कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी जिसे पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वो बेहोश हो गई। छात्रा ने बताया कि जब उसे होश आया तो वो एक कमरे में थी और निपुल नाम का युवक उसके साथ गलत काम कर रहा था। कुछ ही देर बाद आशीष आया और फिर रितेश सभी ने बारी बारी से उसके साथ रेप किया। जब तीनों युवकों ने गलत काम किया तो पूजा कमरे में नहीं थी लेकिन बाद में पूजा भी तीनों युवकों के साथ उसके पास आई और सभी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बेसुध हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी, सहेली भी हुई फरार पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे छोड़कर भाग गए जिसके बाद उसने रास्ते में एक व्यक्ति से इलाके के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो स्कीम नंबर 78 इलाके में है। छात्रा ने किसी तरह दोस्त को फोन लगाकर मदद मांगी। दोस्त ने तुरंत उसके माता-पिता को बताया और फिर माता-पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को पता चला है कि सहेली पूजा और आशीष के बीच प्रेम संबंध है और दोनों ही यूपी के रहने वाले हैं जो वारदात के बाद से फरार हैं। जिस कमरे में छात्रा के साथ ज्यादती की गई उसमें आशीष किराए से रहता है। अन्य दो आरोपी निपुल और रितेश के बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग पाई है पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।