ब्रेकिंग
कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये

MP NEWS : सेक्स रैकेट में उलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी, कई पुरुषों से थे महिला के संबंध

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ग्वालियर में शुक्रवार सुबह मिले तलाकशुदा महिला के शव के बाद उसके अंधे कत्ल की गुत्थी सेक्स रैकेट में उलझ गई है। मृतका के संबंध कई लोगों से होने की बात सामने आई है। उसकी दोस्ती देह व्यापार में लिप्त महिलाओं से भी थी। मृतका आरती मिश्रा की हत्या की वजह भीयही सम्बंध हो सकते हैं। पुलिस ने मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले ऑटो चालक सहित तीन लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की है। सेक्स रैकेट से जुड़ी दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

- Install Android App -

ग्वालियर- मुरैना हाइवे पर स्थित ट्रिपल आइटीएम के पास गुरुवार की सुबह एक महिला का शव सड़क किनारे मिला था। महिला का चेहरा उसी के दुपट्टे से बांधकर ढका हुआ था।महिला की हत्या कर लाश को यहां हाइवे पर किसी वाहन से फेंका गया है।महिला की पहचान आरती मिश्रा निवासी चार शहर का नाका के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक़ जांच में पता चला है कि मृतक महिला के कई लोगों से संबंध थे। इसके अलावा कुछ महिलाएं भी इसके संपर्क में थी।

पुलिस ने सबसे पहले महिला के साथ लिव इन मे रहने वाले ऑटो चालक को उठाकर पूछताछ की। ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस को कोई ठोस सबूत नही मिले। अब एक और संदेही पुलिस की राडर पर आया है। जो कि महिला की हत्या के बाद से ही गायब है। पुलिस को पता चला है कि संदेही उत्तरप्रदेश के नजदीकी जिले में भाग गया है। एक पुलिस पार्टी उसकी तलाश में भेजी गई है। साथ ही महिला के देह व्यापार में लिप्त होने की आशंका भी पुलिस ने जाहिर की है।