ब्रेकिंग
हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP NEWS : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 5 युवती सहित 2 युवक गिरफ्तार !

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लड़कियों को हिरासत में लिया

मकड़ाई समाचार सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। शहर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 5 युवती और 2 युवक को गिरफ्तार किया है।

मामला मकरोनिया के दीनदयाल नगर का है। जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस कार्य की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी रीता सिंह और मकरोनिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस दौरान मौके से 5 युवतियों सहित सहित 2 लोगों को पकड़ा गया है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है की पकड़ी गई सभी युक्तियां नार्थ ईस्ट से है। जो स्पा सेंटर की आड़ में अवैध काम करती थी। जिसके बाद इस स्पा सेंटर पर पुलिस ने अपने लोगों से रेकी कराई और पुष्टि होने के बाद संयुक्त रूप से छापा मारा।

बता दें कि शहर की इंदिरा नगर कॉलोनी में बीते दिनों देह व्‍यापार का पर्दाफाश किया था। जहां बाहर की रहने वाली महिलाओं युवतियों को देह व्यपार में लिप्त पाया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लड़कियों को हिरासत में लिया था। जिनमें दिल्ली और जयपुर की लड़की शामिल थी।

वहीं इसके पहले जिले के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के दीनदयाल नगर और बड़तूमा ग्राम से सेक्स रैकेट संचालित करते पकड़ा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को पकड़ा था। इनमें 6 महिलाएं और दो पुरुष थी, जबकि दो युवतियों मेघालय की रहने वाली थी।