jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

MP NEWS : स्लीपर कोच में जनरल यात्रियों की भीड़ हुई तोेे नाराज यात्रियों ने तीन टीटीई को बंधक बनाया

टीटीई को यात्रियों ने उतरने नहीं दिया कोच में ही रोक लिया

यात्रियों ने तीनों टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम। रतलाम, इंदौर से मुंबई जा रही अवंतिका एक्सप्रेस में रविवार को यात्रियों ने तीन टीटीई को बंधक बनाया और जमकर हंगामा किया। वजह थी स्लीपर कोच में सामान्य श्रेणी के यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होना।

टीटीई को यात्रियों ने उतरने नहीं दिया कोच में ही रोक लिया 

रतलाम निकलने के बाद ट्रेन के स्लीपर कोच एस-8 में बड़ी संख्या में जनरल यात्री घुस आए। इससे कोच में बैठे यात्रियों ने आपत्ति जताई। सुनवाई नहीं हुई तो यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इस पर टीटीई सुनील मीणा और धीरज हार्डिया ने यात्रियों को समझाया। बाद में दोनों टीटीई ने कंडक्टर लालूराम वर्मा को भी बुलाया। इस दौरान यात्रियों से स्टाफ की कहा सुनी के बाद जब हंगामा बड़ा तो चेकिंग स्टाफ ने रतलाम सीएमआई कंट्रोल और आरपीएफ कंट्रोल को मैसेज किया।कोई निराकरण नहीं होने पर यात्रियों ने टीटीई को कोच में ही रोक लिया और खुलकर नाराजगी जाहिर की। इनकी सहायता के लिए पहुंचे आरपीएफ के दो जवानों को भी यात्रियों ने उतरने नहीं दिया।टीटीई स्टाफ को बड़ौदरा मैं उतरना था लेकिन यात्री उन्हें वलसाड स्टेशन तक ले गए। दरअसल ट्रेन में टीटीई धीरज हार्डिया, सुनील मीणा व कंडक्टर लालूराम वर्मा की रतलाम मंडल के इंदौर से बड़ौदरा स्टेशन तक की वर्किंग थी। ट्रेन के सूरत पहुंचने पर जीआरपी  ने आकर मामला संभाला।यात्रियों ने तीनों टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी कि इन्होंने जनरल कोच के यात्रियों को स्लीपर में बिठाया है। उसके बाद टीटीई को वलसाड स्टेशन पर उतरने दिया। वहां उतरकर टीटीई ने यात्रियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।