jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Jabua News :डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आदिवासी छात्राओं से अश्लील अभद्र व्यवहार किए जाने की हुई थी शिकायत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झाबुुआ। विवादास्पद रहे झाबुआ एसडीएम सुनील कुमार झा के खिलाफ झाबुआ थाने में मंगलवार की अलसुबह मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर आरोप लगा है कि रविवार को दोपहर चार बजे के लगभग वे झाबुआ के नवीन आदिवासी कन्या आश्रम निरीक्षण के लिए अचानक पहुंच गए थे और वहां उन्होंने तीन नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अश्लील हरकतें की थी|

सोमवार को झाबुआ कलेक्टर ने इस मामले में इंदौर कमिश्नर को उन्हे निलंबित करने की अनुशंसा भेजी और झा को तत्काल निलंबित करते हुए बुरहानपुर अटैच कर दिया गया। कुछ देर में पुलिस उनको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर सकती है।

- Install Android App -

झा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एसडीएम सुनील कुमार झा को मंगलवार को गिरफ्तार करके विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने झा को फिलहाल एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में रखते हुए जिला जेल भेजने के आदेश दिए है। पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद बुधवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई की जाएगी । जेल ले जाने के पूर्व झा का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया ।