Harda News : बर्फी की तरह सड़क उखाड़ कर कांग्रेसी नेताओं ने जिस भ्रष्टाचार को किया था उजागर, ग्रामीणों ने भी पूर्व में की थी शिकायत, लेकिन कुभकार्ण की नींद सोया विभाग नही जागा
हरदा : जिले के ग्राम नयापुरा से ऊंचान होते हुए भीमपुरा तक एवं ग्राम राता तलाई से पचोला ग्रामीण क्षेत्र तक सड़क निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने प्रेषित ज्ञापन पत्र के माध्यम से बताया कि लगातार सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर ग्रामीणों के सहयोग से 9 जुलाई को सभी आवेदकगणों की ओर से कोर कटिंग मशीन द्वारा विभाग द्वारा बनाए गए सड़क मार्ग की जांच की गई प्रथम दृष्टया सड़क बर्फी की तरह बिखर गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत डाले किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बद्री पटेल पूर्व कांग्रेसी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार कांग्रेस के युवा नेता मनीष शर्मा उमाशंकर विश्नोई जिला महामंत्री सिद्धांत तिवारी जन आशीर्वाद यात्रा के प्रमुख रहे मंजीत सिंह बघेल संजीव गौर व सुमित तिवारी जीतेंद्र जाट शिवम सिरोही सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे । उपरोक्त सड़क के निर्माण ठेकेदार सैयद अली कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर जनता के खून पसीने के पैसे को उपरोक्त ठेकेदार द्वारा पानी की तरह बहाया गया है। युवा कांग्रेस नेता मनीष शर्मा ने बताया कि घटिया निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने सड़क बनते समय भी की थी परंतु किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुध नहीं ली उन्होंने कृषि मंत्री कमल पटेल पर आरोप लगाया है कि उनके संरक्षण में सारा काम कमीशन के कारण घटिया निर्माण किया गया है | किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन बिश्नोई ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरदा जिले में कमीशन की भेंट चढ़ गई है अनेक सड़कें उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन पत्र में उपरोक्त सड़क उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि उपरोक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेसी जन आंदोलन करेंगे |
