ब्रेकिंग
अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना

MP NEWS : 19 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालिक है महिला सरपंच, रजिस्ट्रियों के पन्ने पलटते-पलटते थक गए अफसर

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह की अवैध संपत्तियों की जांच दूसरे दिन आकर पूरी हो गई है। लोकायुक्त टीम को जांच में महिला सरपंच के पास 19 करोड़ से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। आधी रात सर्चिंग के दौरान लोकायुक्त टीम को 72 जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। इन जमीनों के दस्तावेजों की जांच करते करते ही टीम के अधिकारियों के हाथ दुख गए। जांच टीम का कहना है कि, अगर स्टांप शुल्क के हिसाब से ही देखें, तो जमीनों की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बनती है।

इसके पहले मंगलवार शाम तक हुई जांच में 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका था। इसमे साढ़े तीन करोड़ रुपए के दो आलीशान बंगले शामिल थे। एक बंगला एक एकड़ में बना है, जिसमें गार्डन और स्विमिंग पूल भी है। दो घर और दो क्रशर को मिलाकर चारों ठिकानों से 30 गाड़ियां मिली हैं। घर से सोने-चांदी के 20 लाख रुपए के जेवर भी मिले थे।

40 सदस्यों की टीम ने की कार्रवाई

लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा के अनुसार, मंगलवार को महिला सरपंच के दोनों बंगलों पर दबिश दी गई, जिसमें लोकायुक्त टीम के 40 सदस्यों को लगाया गया था। शहर के शारदापुरम कॉलोनी स्थित घर में डीएसपी डीएस मरावी के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से कार्रवाई शुरु हुई थी, जो शाम तक चली।

- Install Android App -

सुबह 4 बजे से शुरु हुई छापामार कार्रवाई

बैजनाथ गांव में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक परमेन्द्र सिंह परिहार की टीम सुबह 4 बजे से रात 10.30 बजे तक दस्तावेजों की जांच कर रही थी। शाम 6 बजे तक 36 भूखंडों की 12 रजिस्ट्रियों की कीमत 80 लाख थी, लेकिन आधी रात तक 72 भूखंडों के दस्तावेज मिले। जिनकी काउंटिग कराने पर स्टांप शुल्क के आधार पर 8 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री निकली है। ऐसे में अब तक करीब 19.20 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आ चुकी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की एफआईआर दर्ज

लोकायुक्त टीम के अनुसार, सर्चिंग में मिले अब तक के दस्तावेज और जेवरात आदि चीजों को जब्त करके FIR दर्ज कर ली गई है। ऐसे में ग्राम पंचायत बैजनाथ की महिला सरपंच आरोपी सुधा सिंह पति जिवेन्द्र सिंह के खिलाफ 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस पंजीबद्ध कर लिया गया है।