jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया ग्वालियर में आमखो-कस्तूरबा रोड एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान का ऐलान

MP NEWS : 9 हजार की घूस लेते पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा, नामांतरण के बदले ले रहा था रिश्वत

पटवारी ने फरियादी से फौती और नामांतरण के लिए 23 हजार की डिमांड की थी

मकड़ाई समाचार बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में लोकायुक्त ने एक पटवारी को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने फौती-नामांतरण करने के एवज में घूस मांगी थी।

- Install Android App -

दरअसल, बालाघाट के लालबर्रा में लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने हल्का नंबर- 18 के पटवारी संजय पटेल को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी ने फरियादी से फौती और नामांतरण के लिए 23 हजार की डिमांड की थी। बाद में 18 हजार रुपए में बात तय हुई। लेकिन फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर में कर दी।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उसका सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को प्लानिंग के तहत आरोपी पटवारी को रंगे हाथ दबोच लिया। ये कार्रवाई लालबर्रा तहसील कार्यालय की में की गई। फिलहाल लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।