jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

MP NEWS: छेड़छाड़ के प्रकरण मे राजीनामाा नहीं किया तो चलाई गोली,एक की मौत 2 घायल! अधिवक्ता आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप है 20,000 का ईनाम भी घोषित

मकडाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र मे गोली चलने की घटना सामने आई है जिसमे एक ही परिवार के एक व्यक्ति की मौत और 2 गम्भीर घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई और हुए फरार

प्रकरण सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोरहा गांव का है। पुरानी रंजिश के चलते गोली चलने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित पक्ष से राजीनामा करना चाहता था। राजीनामा न करने पर आरोपित ने पीड़ित लड़की, उसके चाचा और दादा को गोली मार दी। गोली लगने से लड़की के दादा की मौत हो गई और चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपित मौके से भाग निकले हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

अधिवक्ता आरोपी पर इनाम घोषित

- Install Android App -

छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपित मोराहा निवासी भोला अहिरवार अधिवक्ता है और छतरपुर में ही प्रैक्टिस कर रहा था। पीड़िता और उसकी नानी ने बताया कि आरोपित ने तीन महीने पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

राजीनामा करने का बना रहा दबाब

इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपित पीड़िता और स्वजन पर राजीनामा के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता के माता पिता बांदा में मजदूरी करते हैं और वह अपने दादा के यहां रहती है। पीड़िता के चाचा की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Majhi Ladki Bahin Yojana 4th Installment: माझी लाडकी बहिन योजना की चौथी किस्त में महिलाओं को मिलेंगे ₹3000