jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

MP News : प्रदेश में शीतलहर से बढ़ी ठिठूरन, अगले 24 घंटो में गरज के साथ वज्रपात की संभावना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। आज 9 फरवरी शुक्रवार को मौसम की बात करें तो सर्द हवाओं ने लोगो को खासा परेशान कर रखा है। मौसम विभाग की माने तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में बादल छाए रहेगें | इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलेगी। जिनसे बच्चो और बुुजुर्गो को सावधान रहने की आवश्यकता है।

हलकी बारिश हो सकती है

मौसम में बदलाव शुक्रवार की रात से होगा। शनिवार और रविवार को मौसम में खासा परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसमें पारा नीचे जायेगा। विभाग की माने तो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर नर्मदापुरम में हलकी बारिश हो सकती है।

- Install Android App -

गरज के साथ वज्रपात की संभावना

उत्तरप्रदेश में हो रहे मौसम के बदलाव का खासा असर मप्र मे भी हो रहा है। 10 किमी प्रति घंटे की रफतार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। यह मौसम का पूर्वानुमान हैं, इसमें बदलाव हो सकता है। मप्र में गरज के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है। इसलिए लोगो को सावधान रहना जरुरी है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 25 -35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरदा में साफ रहेगा आसमान

हम बात करें हरदा की तो यहां पर आने वाले 3-4 दिनों का मौसम बिलकुल सामान्य रहेगा।  दिन में धूप खिलेगी और शाम होते ही सर्द बढे़गी। मौसम सामान्य सर्द रहेगा। सर्द हवाएं चलेगी जो लोगो को गुलाबी ठंड का अहसास करायेगी। बारिश की संभावना न के बराबर है। फिर भी मौसम की तल्खी देखते हुए बच्चों, बीमार और बुुजुर्गो की सेहत का ध्यान रखना जरुरी है।