jhankar
ब्रेकिंग
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...

MP NEWS : बारात देखने निकली 6 साल की बच्ची हत्या, दुष्कर्म की आशंका, आरोपित को दबोचा

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। करहिया गांव में विवाह समारोह में बरात देखने के लिए घर से निकली 6 साल की मासूम की पड़ोसी ने ही हत्या कर दी। शव को हत्यारे ने पास के खेत में दबा दिया था और उपर से घास डाल दी थी। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो स्वजन की शिकायत पर आरोपित को पकड़ लिया और पूछताछ में आरोपित ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। हालांकि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है इसको लेकर संदेह जताया जा रहा है। लेकिन आरोपित इससे इंकार कर रहा है। पुलिस देर रात काे फोरंसिक एक्सपर्ट के साथ करहिया गांव पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

यह था घटनाक्रम

पुलिस ने बताया कि सोमवार को सहलग थी जिसके चलते करहिया गांव में भी विवाह समारोह थे। उसी गांव की रहने वाली 6 साल की बच्ची घर पर यह बोलकर निकली थी कि वह बरात देखकर अभी लौटती है। लेकिन उसी गांव का रहने वाला शेरु जाटव उस बच्ची को बहलाफुसलकार अपने साथ ले गया। उसे बच्ची के साथ गांव के कुछ लोगों ने देखा तो उसे टोका भी। जिस पर शेरु ने यह बोला कि वह बच्ची को उसके घर छोड़ने जा रहा है। इसके बाद बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। सुबह तक बच्ची नहीं मिली तो करहिया थाना में इसकी शिकायत की गई और आखिरी बार शेरु जाटव के साथ बच्ची देखी गई थी। इसलिए पुलिस ने शेरु तलाश की तो वह शाम को गांव के बाहर मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने शेरु से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्ची का शव खेत में घास के नीचे दबा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की निसानदेही पर शव को बरामद कर लिया। शेरु ने पुलिस को बताया कि वह नशे में था इसलिए उसे पता ही नहीं चला कि उसने कब हत्या कर दी। लेकिन जब बच्ची की मौत हो गई तो उसे जमीन में दवा दिया और ऊपर से घास रख दी थी।

- Install Android App -

इनका कहना है

आरोपित पकड़ा गया है जिसने बच्ची की हत्या की थी। किसी भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन अभी फोरंसिक टीम लेकर मौके पर जा रहे हैं।पोस्टमार्टम होने के बाद भी पता चलेगा कि बच्ची की हत्या का क्या कारण रहा।

जयराज कुबेर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण