jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 3.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 करोड़ की छोटी फिल्म का बड़ा धमाका - 100 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश' आज का सुविचार : जीवन में सबसे बड़ी शक्ति समय और धैर्य है शिक्षक दिवस के अवसर पर कतिया समाज के 51 शिक्षकों का हुआ सम्मान

Mp Weather News: ठंड ने दी दस्तक, रायसेन में 13.1 डिग्री पर आया पारा

नर्मदा पुरम : पर्यटक स्थल पहाड़ी क्षेत्र पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर आया। रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आने का सिलसिला अभी बने रहने की संभावना है। वही मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत के तरफ से आ रही सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में लगातार सिहरन बढ़ने लगी है।

- Install Android App -

रविवार को प्रदेश में सबसे कम 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। रायसेन सहित आठ शहरों राजगढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, नौगांव, रीवा, मलाजखंड एवं उमरिया में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।