jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

MP बिग न्यूज : 3 साल की सृष्टि बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू जारी

भोपाल : सीहोर जिले के मंडी थाना इलाके के बड़ी मुंगावली गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन साल की बच्ची खेलते हुए पड़ोसी के खेत में खुले पड़े 200 फीट गहरे बोर में गिर गई है।
बताया जा रहा है कि बच्ची बोरवेल के गड्ढे में 15 से 20 फीट नीचे फंसी हुई है जिसके रोने की आवाज लगातार आ रही है। घटना की खबर लगते हुए पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बच्ची का रेस्क्यू शुरु कर दिया है। जानकारी के अनुसार बड़ी मुंगावली में सड़क किनारे डीसी के पास वृंदावन कुशवाह व गोपाल कुशवाह के खेत में तीन महीने पहले बोर खनन हुआ था। जिसमें मुंगावली के रहने वाले राहुल कुशवाह की तीन साल की मासूम बेटी सृष्टि अचानक गिर गई। परिजन को इसका पता चला तो पुलिस,प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अमले और एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची को निकालने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन की मदद से बोर के आसपास खुदाई कर बच्ची को गैस सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। बताया जाता है कि अब तक दो ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गए हैं और तीसरा लगाया गया है। दो एंबुलेंस भी बुलाई गई है, जिससे कि बच्ची निकले तो आपातकालीन स्थिति में उसे जल्द ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा सके। बच्ची के रोने की आवाज लगातार गड्ढे से आ रही है। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज ने भी ट्वीट किया है। वह अधिकारियों को निर्देश दिए है। सृष्टि को बचाया जाए मौके पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद है।

घटना स्थल पहुंचे अधिकारी, सीएम ने किया ट्वीट, दिए निर्देश

एसपी मयंक अवस्थी और जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी सहित मंडी थाने का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया है। एसपी, सीईओ ने रेस्क्यू में लगे अमले को जल्द ही बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई है।07:46 PM

- Install Android App -