jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

6 साल में तैयार हुआ MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर

जबलपुर। एमपी के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के 23 अगस्त को करेंगे। यह संसस्कारधानी जबलपुर में बना है। इस फ्लाईओवर में देश का सबसे बड़ा केबल ब्रिज भी है जो कि मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर बनाया गया है। एमपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश के सबसे बडे दमोह नाका-मदन महल फ्लाईओवर की लंबाई साढे सात से आठ किलोमीटर के बीच है। जिस पर मदन महल स्टेशन के अपर बना केबल स्टे ब्रिज देश का सबसे बडा केबल स्टे ब्रिज है।

10 मिनट में तय होगी दूरी

फ्लाईओवर प्रारंभ होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और वह 40 मिनट का सफर को दस मिनट में तय कर सकेंगे। 23 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। फ्लाईओवर का भूमि पूजन भी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 22 फरवरी 2019 को किया गया था। उन्होंने ही साल 2016 में फ्लाईओवर को मंजूरी प्रदान की थी।

- Install Android App -

छह साल में बनकर हुआ तैयार

फ्लाईओवर की प्रारंभिक लागत 758 करोड़ रुपए थी। निर्माण कार्य की अवधि तीन साल निर्धारित की गयी थी। ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने में 6 साल का समय लगा। इस दौरान फ्लाईओवर की लंबाई में एक किलोमीटर की बढ़ोतरी की गयी थी। फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगभग 1053 करोड़ व्यय हुए हैं। इस प्रकार फ्लाईओवर के निर्माण में तीन साल का अतिरिक्त समय और तीन सौ करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च हुए हैं।

दो चरणों में हो रहा शुभारंभ

फ्लाईओवर के एक हिस्से महानद्दा से मदन महल का शुभारंभ सितंबर 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया था। विधानसभा चुनाव के दो माह पूर्व आधे-अधूरे फ्लाईओवर का शुभारंभ राजनीति श्रेय के आरोप कांग्रेस द्वारा लगाए गए थे। मदन महल से दमोह नाका तक वाले फ्लाईओवर के हिस्से का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री गडकरी के द्वारा शनिवार को किया जाएगा।