jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

नगर निगम की बैठक में हंगामे पर सभापति ने BJP पार्षद को चेतावनी दी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान सभापति मनोज तोमर और भाजपा पार्षद मोहित जाट के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई। जब भाजपा पार्षद नहीं माने तो सभापति ने कहा कि अगर अनरगल बहस की तो सदन के बाहर कर दूंगा। इस दौरान अन्य सदस्यों ने भाजपा पार्षद मोहित जाट को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और लगातार बहसबाजी होती रही।

‘पार्षद पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखेंगे’

- Install Android App -

ग्वालियर नगर निगम में सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों के बीच मुद्दों और एजेंडों से हटकर दूसरी बातों पर बहस हो गई। इस दौरान सभापति मनोज तोमर और भाजपा पार्षद मोहित जाट के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। दूसरे पार्षद मोहित जाट को समझाने में जुटे हुए थे लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। सभापति ने कहा कि वो भाजपा पार्षद पर कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। वहीं भाजपा पार्षद मोहित जाट ने कहा कि मैं तो जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा, चाहें अंजाम कुछ भी हो। वहीं लगातार हंगामे के बाद सभापति ने सदन को स्थगित कर दिया।

भाजपा पार्षद ने सदन में फाड़े थे कपड़े

ग्वालियर में नगर निगम परिषद की बैठक में 2 महीने पहले जोरदार हंगामा देखने को मिला था। हंगामे के दौरान BJP पार्षद ब्रजेश श्रीवास ने अपने कपडे़ फाड़ लिए। ब्रजेश ने कहा कि सीवर और पानी की समस्या को लेकर जनता कपड़े फाड़ रही है। इसलिए हम भी सदन में कपड़े फाड़ रहे हैं।