jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाया अपना वादा, जांबाज युवक गिरिराज को गिफ्ट किया ट्रैक्‍टर

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के लिलवारा गांव के युवक गिरिराज प्रजापति की बहादुरी को केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने विशेष सम्‍मान दिया। हाल ही में आई बाढ़ के दौरान गिरिराज ने अपने ट्रैक्‍टर की मदद से कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्‍थानों तक पहुंचाया था। इस दाैरान उसने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जिंदगी बचाई, लेकिन मदद करते-करते उसका ट्रैक्‍टर बाढ़ में फंसकर खराब हो गया था जिसके चलते उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Install Android App -

12 घंटे के भीतर सिंधिया ने भेजा ट्रैक्‍टर
जब सिंधिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे, तो उन्‍हें गिरिराज की कहानी सुनने को मिली. उसी समय उन्‍होंने मंच से घोषणा की कि गिरिराज को नया ट्रैक्‍टर मिलेगा। खास बात यह रही कि महज 12 घंटे के भीतर वादे को पूरा करते हुए अगले ही दिन सिंधिया स्‍वयं नया ट्रैक्‍टर लेकर पहुंचे और चाबी गिरिराज को सौंप दी।

सिंधिया ने कहा- गिरिराज मेरा भी बेटा है
ट्रैक्‍टर सौंपते समय सिंधिया ने गिरिराज की मां की ओर इशारा करते हुए भावुक शब्‍दों में कहा – ” अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं, मेरा भी बेटा है।” इस मौके पर ग्रामीणों ने भावुक्‍ता के साथ तालियां बजाकर गिरिराज के साहस और सिंधिया के इस कदम का स्‍वागत किया है। गिरिराज की निस्‍वार्थ सेवा और वीरता ने न केवल उसके गांव को गौरवान्वित किया है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी पेश किया है।