jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब...

एमपी में मानसून का दूसरा दौर, अगले 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश

भोपाल।  कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एमपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस समय मानसून ट्रफ समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर होकर नलिया, वल्लभ विद्यानगर, बैतूल और मंडला से गुजर रही है। प्रदेश के उत्‍तरी और पच्श्रिमी हिस्‍सों से भी एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, वहीं एक अन्‍य ट्रफ बीच में एक्टिव है। इसके अलावा एक साइक्‍लोनिक सकुर्लेशन भी सक्रिय है, जिसके कारण मध्‍य प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

- Install Android App -

कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
शुक्रवार को धार, उज्‍जैन, श्‍योपुर, नीमच, और मंदसौर में भारी से अति बारिश की संभावना है, जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं ग्‍वा‍लियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, आगर-मालवा, मंडला और बालाघाट सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में भी हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना है।