jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

Murder News : युवक की हत्या, सलमान लाला गैंग के लोगो ने तलवार चाकू से किया था हमला

स्वजन और रहवासियों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, शव रखकर किया चक्काजाम| बदमाशों ने गोलियां भी चलाईं और घरों में तोड़फोड़ की पुलिस ने कुल 11 आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला गैंग के सदस्यों ने रविवार रात एमआर शानू उर्फ मोहम्मद रियाज की तलवार और चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को मृतक का शव सड़क पर रखकर बड़ी संख्या में पहुंचे स्वजन और रहवासियों ने कबूतरखाना पर चक्काजाम किया। इन्होंने मांग की कि आरोपितों को फांसी की सजा दी जाए। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने कार्रवाई का आश्वाशन दिया।

- Install Android App -

घटना में अभी तक मुख्य आरोपित रिजवान सहित गोलू और शानू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपित की तलाश अभी जारी है। फरार आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस ने सात टीमें उज्जैन, फतेहाबाद आदि स्थानों पर भेजी है। लेकिन अभी टीम को कोई अन्य आरोपित नहीं मिल पाया है। घटना में पुलिस ने कुल 11 आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है। घटना के दौरान बदमाशों ने गोलियां भी चलाईं और घरों में तोड़फोड़ की। वहीं हमले में महिला सहित चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस चौकी पर नजर नहीं आता कोई

रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पहले विवाद के दौरान पुलिस चौकी बनाई गई थी, लेकिन अब वहां कोई नजर ही नहीं आता है। जिस समय यह घटना हुई, तब भी चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यदि पुलिसकर्मी होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।