jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

मस्क-जकरबर्ग विवाद को फिर मिली हवा, साधा निशाना

सैन फ्रासिस्को। बीते दिनों एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह इंस्टाग्राम ऐप के साथ अपना अकाउंट भी डिलीट कर रहा है। इस पर मस्क ने जवाब में लिखा, यही रास्ता है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और मस्क-जकरबर्ग विवाद को फिर हवा मिल गई। एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग के बीच चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निशाना साधा है।

- Install Android App -

दरअसल, मस्क पहले भी फेसबुक और इसके अन्य प्लेटफॉर्म्स को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने इसे बेकार और आजादी खत्म करने वाला तक कहा था। मस्क और फेसबुक के बीच की तनातनी की शुरुआत कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के समय हुई थी। उस दौरान मस्क ने टेस्ला और स्पेसएक्स के आधिकारिक फेसबुक पेजों को डिलीट करने का आदेश दे दिया था। इसके बाद से वे लगातार मेटा की गोपनीयता नीतियों और सार्वजनिक संवाद पर इसके प्रभाव को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अब जब मेटा का प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम मस्क के निशाने पर आया है, तो ऐसा लग रहा है कि एक्स और मेटा के नए प्लेटफॉर्म थ्रेड्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा इसका कारण हो सकती है। मस्क और जकरबर्ग के बीच जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है।