jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

ट्रेन में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़, नागदा में हिंदू संगठन पहुंचा स्‍टेशन

उज्जैन। नागदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन करने के लिए उज्जैन जा रहे एक परिवार के साथ मेमू एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि रतलाम स्‍टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार होकर नागदा जा रहे थे। उन पर आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक मुस्लिम युवक ने हिंदू परिवार की एक लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश की। इसके बाद परिवार ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

50-60 लोगों ने की परिवार के साथ मारपीट
पीड़‍ित परिवार के अनुसार, विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्‍टेशन से मुस्लिम समाज के और लोगों को बुलाया गया। इसके बाद 50 से 60 लोगों ने ट्रेन के अंदर चढ़कर महिलाओं, बच्‍चों और बुजूर्गों सहित पूरे परिवार को बेरहमी के साथ मारपीट कर दी। पीड़‍ित परिवार के लोग अभी भी दहशत में है, और उन्‍होंने पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

- Install Android App -

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हिंदू संगठनों को मिलने पर बड़ी संख्‍या में लोग रेलवे स्‍टेशन पर पहुंच गए। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लाेग भी बड़ी संख्‍या में रेलवे स्‍टेशन पर जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखत हुए पुलिस बल तैनात किया गया और मामला बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को कम किया। इस घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्‍या में पुलिसबल नागदा पहुंच गया। जीआरपी की तरफ से मामले में पीड़‍ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्‍यों की जांच की जा रही है।

हालात अभी पूरी तरह से कंट्रोल में
एसपी उज्जैन प्रदीप शर्मा ने भी नागदा जाकर घटना का जायजा लिया और उन्‍होंने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। मामला रतलाम जीआरपी के क्षेत्र का है, लेकिन इस पूरे मामले पर हमारी नजर बनी हुई है।