jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

नरसिंहपुर: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 47 वाहन जब्त

पुलिस ने एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 47 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नरसिंहपुर।जिले बाइक चोरी की घटनाए हुई मगर पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा।पुलिस को बाइक चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंका थी।

जानकारी के अनुसार, थाना सांईखेड़ा पुलिस टीम 13 सितम्बर को झिकौली रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान शुगर मिल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उनका व्यवहार संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की और अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए।

 

गिरफ्तार आरोपी

संतोष कहार, निवासी मेहरागांव (हाल ऊटिया, जिला रायसेन)

- Install Android App -

,अजब सिंह कहार, निवासी मेहरागांव (हाल ऊटिया, जिला रायसेन),विजय कहार, निवासी नर्मदापुरम्,विवेक वंशकार, निवासी करेली (जिला नरसिंहपुर),अन्य आरोपी राजा खान, निवासी नरसिंहपुर,विजय कहार, निवासी रायसेन,रवि पटेल, निवासी नरसिंहपुर,पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर नरसिंहपुर जिले से चोरी की गई 12 और अन्य जिलों से चोरी की गई 35 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

वाहन चोरी का तरीका 

गिरोह सार्वजनिक स्थानों, शराब दुकानों और शादी-ब्याह कार्यक्रमों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। आरोपी प्रायः बिना लॉक की गई गाड़ियों को शातिराना तरीके से चुरा लेते और पकड़े जाने से बचने के लिए उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में अपने साथियों को सौंप देते थे।

पुलिस टीम की भूमिका ! 

गिरोह की गिरफ्तारी व बरामदगी में थाना प्रभारी सांईखेड़ा उपनिरीक्षक प्रकाश पाठक, स.उ.नि. सतीश सिंह राजपूत, स.उ.नि. दशरथ सिंह पटेल, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह ठाकुर, आरक्षक भास्कर पटेल सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर बड़ा अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।