jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

National Highways पर 20 अप्रैल से फिर शुरू होगी टोल वसूली

सरकार द्वारा देश में ट्रकों के परिवहन को मंजूरी देने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 20 अप्रैल से नेशनल हाईवे (एनएच) पर टोल वसूली फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले कोरोनावायरस के कारण NHAI ने 25 मार्च से सभी एनएच पर टोल वसूली बंद कर दी थी। अब NHAI ने फिर से टोल वसूली करने का फैसला लिया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने NHAI को लिखे एक पत्र में कहा है कि गृह मंत्रालय ने 20 अप्रैल से ट्रकों और सामान ले जाने वाले वाहनों के आवागमन की इजाजत दे दी है। NHAI को गृह मंत्रालय के आदेशों का पालन करते हुए 20 अप्रैल से टोल संग्रह की शुरुआत कर देनी चाहिए।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने टोल वसूलने का किया विरोध
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने 20 अप्रैल से टोल वसूली का विरोध करते हुए कहा है कि एक तरफ सरकार सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहती है, जिसे हम हर बाधाओं के बावजूद करने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ वह मौजूदा परिस्थितियों में टूट चुके ट्रांसपोर्ट कारोबार को जरा भी रियायत देने को तैयार नहीं है। सरकार को ट्रांसपोटर्स को भी कुछ फायदा देना चाहिए ताकि उनकी कुछ मदद हो सके।

सरकार ने 20 अप्रैल से ट्रांसपोर्ट की दी परमिशन
सरकार ने 20 अप्रैल से सभी तरह के सामानों की आवाजाही की परमिशन दे दी है। रेलवे के जरिए सामान और पार्सल भेजे जा सकेंगे। विमानों का भी कार्गो, मदद और लोगों को निकालने के लिए इस्तेमाल हो सकेगा। बंदरगाहों से देश के अंदर और बाहर रसोई गैस, खाद्य सामग्री और मेडिकल सप्लाई हो सकेगी। सड़क के रास्ते जरूरत के सामानों को ले जाने वाले ट्रकों-गाड़ियों की आवाजाही। इसमें दो ड्राइवरों और एक हेल्पर को अनुमति मिलेगी।

- Install Android App -