jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: सामाजिक चेतना केन्द्रों का संचालन 22 सितंबर को असाक्षरों की होने वाली है परीक्षा 

हरदा।  सहायक संचालक महोदय बलवंत पटेल ,बीआरसी हरदा, जिला साक्षरता समन्वयक मुकेश शर्मा* के मार्गदर्शन में जन शिक्षा केंद्र महात्मा गांधी के सभी 20 ग्रामों मैं जन शिक्षा केंद्र के

- Install Android App -

जन शिक्षक अनिल गुर्जर एवं नेमीचंद बिश्नोई के प्रयासों से असाक्षरों के लिए सामाजिक चेतना केंद्र का संचालन कराने का प्रयास किया गया। जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत सभी ग्रामों में एक स्थान का चयन किया गया एवं वहां पर सामाजिक चेतना केंद्र का बैनर ,बोर्ड ,चॉक ,डस्टर, अक्षरपोथी की व्यवस्था की गई ।

एकीकृत माध्यमिक शाला भुन्नास में जन शिक्षको ने उपस्थित होकर सभी उपस्थित असाक्षरों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया एवं 2026-27 तक प्रत्येक पंजीकृत असाक्षर को सामाजिक चेतना केंद्र पर उपस्थित होकर साक्षर होने का वचन लिया । साथ ही संस्था के संस्थाप्रभारी कैलाश चंद्र बांके द्वारा 22 -9-2024 को असाक्षरों की होने वाली परीक्षा में अधिक से अधिक असाक्षरों को सम्मिलित होने का आग्रह किया।