jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

खंडवा: डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले दोषियों पर की जाए कार्रवाई-शिवसेना

खंडवा | नगर के समाजसेवी डॉक्टर डॉ. एसएल गुप्ता के साथ मारपीट की घटना पर शिवसेना ने विरोध जताया। घटना को साजिश के संदेह से देखकर पुलिस प्रशासन से जांच करने की मांग करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि डॉ गुप्ता मरीजों से नाममात्र शुल्क लेकर उनका इलाज करने और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। ऐसे चिकित्सक के साथ मारपीट होना डाक्टर एवं खंडवा इतिहास में शर्मनाक है। इसलिए पुलिस व्दारा दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए। चाहे आरोपी नाबालिग हो चाहें महिला। पुलिस व्दारा मात्र मारपीट की धारा में केस दर्ज कर इतिश्री करना शिवसेना के हलक नहीं उतर रहा है। शीघ्र ही दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई निस्वार्थ समाज सेवी डाक्टरों के साथ घटना की पुनरावृत्ति न हो।