jhankar
ब्रेकिंग
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत

नवरात्रि कब से शुरू होगी माँ दुर्गा किस पर सवार होकर आ रही ! नवरात्रि 3 से 11अक्टूबर तक रहेगी 12 अक्टूबर को होगा विसर्जन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धर्म अध्यात्म। शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है बताया जा रहा है कि मां दुर्गा इस बार पालकी पर सवार होकर आएंगी जो कि देश दुनिया के लिए अशु्भ प्रभाव का संकेत माना जा रहा है।

क्या है नवरात्रि पर मां की सवारी का रहस्य।
मां दुर्गा हर बार अलग-अलग सवारी पर सवार होकर आती हैं। अबकी बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। माना यह जा रहा है कि मां दुर्गा का पालकी पर सवार होकर आना देश की सुरक्षा और अर्थ व्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छा संकेत नहीं है। शारदीय नवरात्रि इस साल 3 अक्‍टूबर से आरंभ होगी और 11 अक्‍टूबर की महानवमी मनाई जाएगी। जबकि 12 अक्‍टूबर को दशहरा और मां दुर्गा का विर्सजन किया जाएगा। 3 अक्‍टूबर को घट स्‍थापना होने के साथ प्रथम भगवती स्‍वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

- Install Android App -

पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
नवरात्रि में मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर, यह इस पर निर्भर करता है कि नवरात्रि का शुभारंभ किस दिन से हो रहा है। मंगलवार और शनिवार को नवरात्रि का आरंभ होता है तो मां दुर्गा की सवारी अश्‍व यानी कि घोड़ा मानी जाती है। यदि नवरात्रि गुरुवार और शुक्रवार को आरंभ होती है तो मां दुर्गा की सवारी डोली और पालकी मानी जाती है। यदि मां दुर्गा रविवार और सोमवार को आती हैं तो उनकी सवारी हाथी होती है। जो कि सबसे शुभ मानी जाती है।

पालकी पर मां की सवारी देश दुनिया पर होगा विपरित असर

पालकी पर मां दुर्गा की सवारी होने का यह होगा देश-दुनिया पर असर ज्‍योतिष और धर्म के जानकार लोग बताते हैं कि मां दुर्गा की सवारी जब डोली या पालकी पर आती है तो यह अच्‍छा संकेत नहीं है। मां दुर्गा का पालकी पर आना सभी के लिए चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है। अर्थ व्‍यवस्‍था गिरने से लोगों का काम धंधा मंदा पड़ने की आशंका है। साथ ही देश-दुनिया में महामारी फैलने का डर है। लोगों को कोई बड़ी अप्राकृति घटना का सामना करना पड़ सकती है। सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। दूसरे देशों से हिंसी की खबरें आ सकती हैं।