jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

नया स्मार्टफोन पोको सी 85 5जी भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। पोको कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन पोको सी 85 5जी भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट 4जीबी प्लस 128जीबी, 6जीबी प्लस128जीबी और 8जीबी प्लस128जीबी में पेश किया है, जिसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ कुल रैम 16जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। यह फोन 6000एमएएच की बड़ी बैटरी, 6.9 इंच के डिस्प्ले और 50एमपी एआई कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। कीमत की बात करें तो 4जीबी मॉडल रुपए 11,999, 6जीबी मॉडल रुपए 12,999 और 8जीबी मॉडल रुपए 14,499 में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। पोको सी85 5जी में 6.9-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के रूप में इसमें मिडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है। इसमें एलपीडीडीआर4 एक्स रैम और यूएफएस 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। कनेक्टिविटी में 5जी, वायफाय 5, ब्ल्यूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस और 3.5 एमएमहेडफोन जैक शामिल हैं।

- Install Android App -

यह मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पाव ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50एमपी का मेन रियर कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की 6000एमएएच बैटरी 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिवाइस एंड्राएड 15 आधारित हायपरओएस 2 पर चलता है और आईपी64 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।