jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़, दो आरोपी हुए दोषमुक्त

इन्दौर। सनसनीखेज और बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। जिसके बाद अब इस सनसनीखेज केस में शिलांग पुलिस की जांच पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ये दोनों आरोपित है बलवीर अहिरवार और लोकेंद्र सिंह तोमर। बता दें कि शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी गिरफ्तारी के पहले इन्दौर आकर जिस मकान में रूकी थी उस मकान का मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर है तथा बलबीर अहिरवार उस मकान पर सिक्योरिटी गार्ड के रुप में काम करता था।

- Install Android App -

शिलांग पुलिस ने इनको इस संदेह में हिरासत में लिया था कि उन्होंने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत छिपाए या उनके साथ छेड़छाड़ की। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इन्दौर पहुंची शिलांग पुलिस को हत्या की मुख्य आरोपी सोनम के लोकेंद्र के मकान में रूकने की जानकारी के साथ यह भी पता चला था कि इस मकान को किसी शिलोम जेम्स नामक ब्रोकर ने उसे किराए पर दिलवाया था तथा इसका एग्रीमेंट किसी विशाल के नाम पर बनाया गया था। हालांकि विस्तृत और गहन जांच के बाद शिलांग पुलिस पुलिस ने जेम्स और विशाल की संलिप्तता को तो नकार दिया था परन्तु मकान मालिक लोकेंद्र तथा गार्ड बलबीर को आरोपी बनाया था जिन्हें कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया।

ईस्ट खासी हिल्स पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम के अनुसार प्रारंभिक परिस्थितियों और सूचनाओं के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई थी, लेकिन बाद की जांच और सत्यापन में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई, इसलिए उन्हें दोषमुक्त कर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।