jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में ओबेरॉय ग्रुप ने बनाई 5 सितारा होटल, सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

छतरपुर। ओबेरॉय ग्रुप ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिलें की ऐतिहासिक धरोहर राजगढ़ किला को लक्जरी होटल में तब्दील कर दिया है। जिलें के चंद्रनगर में स्थित इस लक्जरी होटल का शुभारंभ आज रविवार को सीएम मोहन यादव द्वारा किया गया। पहाड़ियों के बीच बना यह होटल क्षेत्र में लग्जरी पर्यटन के नए द्वार खोलेगा।

- Install Android App -

यह लोकार्पण मुख्यमंत्री के छतरपुर, सतना और पन्ना जिलों के दौरे का हिस्सा था। अपने इस दौरे पर सीएम यादव तीनों जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की विश्वस्तरीय सुविधाओं से प्रदेश में पर्यटन को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह होटल न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।