ब्रेकिंग
हंडिया : धार्मिक नगरी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम:सुबह से मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, मदर्स लेप स्कूल : मां की गोद स्कूल में लापरवाही , हद हो गई, मासूम बच्चे के ऊपर गिर गया फ़ंखा ! बच्चे ... धूमधाम से मनाया अंजनी पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव, जगह जगह हुआ विशाल भंडारा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा निकाली गई विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से ग्राम रेलवां में विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत क्षेत्रवासियों द्वारा किय... MP Board Result 2025 का Countdown शुरू! जानें कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, पासिंग मार्क्स, बोनस अं... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का 'तूफानी' मिजाज! 30+ जिलों में आंधी-बारिश-ओलों का डबल अटैक,... उज्जैंन: बच्चे के मान के कार्यक्रम में डांस करते हुए अचानक गिरा युवक , हुई मौत !  मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म एवं हत्या: न्यायालय ने महज 88 दिनों में सुनाई फांसी की सजा : न्यायाधीश ... पीथमपुर मे प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:  आग बुझाने मे लगी फायर बिग्रेड की 12 दमकल

हरदा: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का किया गया सम्मान, कलेक्टर सिंह बोले बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है।

हरदा / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया और कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने माल्यार्पण कर और श्रीफल प्रदान कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में बुजुर्गों की सेवा और सम्मान हम करेंगे तभी बुजुर्ग होने पर हमारा सम्मान परिवार के कनिष्ठजन करेंगे क्योंकि बच्चे जैसा घर में देखते है वैसा ही सीखते हैं। कार्यक्रम में नशा मुक्ति संबंधी शपथ भी अतिथियों ने दिलाई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने कहा कि वृद्धाश्रम विदेशी संस्कृति का हिस्सा है। हमारे देश में बचपन से ही परिवार के बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के संस्कार दिये जाते है। पिछले कुछ वर्षों में परिवार के वृद्धजनों को वृद्धाश्रम भेजने की गलत परिपाटी शुरू हुई है, जो ठीक नहीं है। उन्होने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो तो बताएं हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होने कहा कि बुजुर्गों के अधिकारों के संरक्षण के लिये सरकार ने भरण पोषण अधिनियम लागू किया है, जिसके तहत परिवार में वृद्ध माता पिता की सेवा न करने पर उनकी संतान के लिये दण्ड का प्रावधान किया गया है।

- Install Android App -

वृद्धजनों की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार
वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच चेयर रेस एवं नींबू चम्मच प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसके विजेताओं को कलेक्टर श्री सिंह ने पुरस्कार प्रदान किये। चेयर रेस में प्रथम पुरस्कार पुरूष वर्ग में रमेश छलोत्रे को तथा महिला वर्ग में सुमित्रा बाई को मिला। नींबू चम्मच दौड़ में पुरूष वर्ग में जयनारायण दशौरे तथा महिला वर्ग में प्रभा बाई को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

वृद्धाश्रम के संचालक बलराम काले ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में अभी तक ढाई सौ से अधिक वृद्धजनों को संरक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से लगभग 40 की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार और श्राद्ध की व्यवस्था भी की गई है। उन्होने बताया कि 38 वृद्धजनों के आंखों के उपचार की व्यवस्था कराई गई तथा 54 वृद्धजनों के परिवारजनों से काउंसलिंग कर वृद्धजनों को आश्रम से वापस घर भिजवाया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों की समस्या पर केन्द्रित लघु नाटिका प्रस्तुत की।