jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

एसडीएम के आश्वासन पर पत्रकार संघ ने आंदोलन स्थगित किया !  पत्रकार संघ  मुख्यमंत्री और नागरिक प्रशासन मंत्री से मुलाकात करेगा।

सिवनी मालवा।नगर पालिका प्रशासन और पत्रकारों के बीच हो रहे विवाद और 3 जनवरी से पत्रकारों के द्वारा किए जाने वाले आंदोलन को  एसडीएम सरोज सिंह परिहार के आश्वासन के बाद पत्रकारों ने अपना आंदोलन कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है । वैसे भी पत्रकार संघ को 12 से 15 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात करने का समय मिल रहा है ।

2 दिसंबर की देर रात एसडीएम श्रीमती सरोज सिंह परिहार ने पत्रकारों को कार्यालय बुलाकर विस्तार से चर्चा की । चर्चा के बाद एसडीएम ने पत्रकारों से नगर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा ।  एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा हो रही है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी । जांच पूरी हो जाने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस कार्यवाही की जाएगी । एसडीएम के आश्वासन और जांच पूरी होने तक पत्रकार संघ अपना आंदोलन स्थगित रखें यदि जांच होने के दौरान दोनों पक्ष अपनी अपनी ओर से कोई भी आंदोलन करेंगे तो अधिकारियों की जांच प्रभावित होने की संभावना है इसलिए जांच होने तक पत्रकार संघ अपना आंदोलन स्थगित रखें ।

- Install Android App -

एसडीएम सरोज सिंह परिहार के द्वारा प्रकरण के निष्पक्ष जांच करने, नगर में शांति और व्यवस्था कायम रखने, जांच में सहयोग प्रदान करने के आश्वासन पर फिलहाल पत्रकारों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है । पत्रकार संघ का धरना और पुतला दहन आंदोलन संभवत 15 जनवरी के बाद किया जा सकता है । पत्रकार संघ द्वारा बताया गया है कि 12 से 15 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात करने का समय मिल रहा है इसलिए भी आंदोलन की तिथि को बढ़ाया जाना तर्कसंगत है ।