jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

ग्रामीणों की शिकायत पर करताना से 130 निराश्रित पशुओं को हटाया गया, बारिश समाप्त होते ही सड़कों के गड्ढे भरे जाएं

अपात्रों के नाम राशन सूची से हटें, नगरीय क्षेत्रों में नये अतिक्रमण न हों – कलेक्टर अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश

 

- Install Android App -

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बरसात के बाद समूचे जिले में सड़कों के गड्ढ़े भरने का कार्य करने के निर्देश सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को दिये हैं। मंगलवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि राशन ले रहे अपात्र परिवारों के नाम राशन की सूची से हटाये जाएं। प्रशासनिक एवं नगरीय निकाय के अधिकारी इस बात पर ध्यान दें कि नगरीय क्षेत्रों में नये अतिक्रमण न हों। बैठक में उन्होने अवैध कॉलोनी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम करताना से 130 निराश्रित पशु सुरक्षित स्थानों पर भेजे गये हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी स्थानों की मुख्य सड़कों पर से निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर आश्रय दिया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को शहर में अधिक धुंआ छोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व अमला गिरदावरी के कार्य में गति लाये। उन्होने जिले के सभी आंगनवाड़ी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों के ई-वायसी कार्य की भी समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि आमजन की शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।