सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया हो गया हैरान! शादी कराने के लिए दिए 11लाख रूपये युवक हुआ ठगी का शिकार
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़ ।जिला के सारंगपुर मे लीमाचौहान थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ शादी की शादी हुई जब वह सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाया तो हैरान हो गया जो जिसे दिखाकर शादी तय की गई थी ये वह लड़की नही है।दूल्हे ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई।
पूरा मामला विस्तार से
मिली जानकारी के अनुसार सारंगपुर विस क्षेत्र के लीमा चौहान थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर निवासी कमल सिंह सोंधिया (उम्र 22 वर्ष) की शादी सुसनेर की लड़की से तय हुई थी। जिनका 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिम्बोदा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी।जब दूल्हा सुहागरात पर दुल्हन के कमरे मे गया। दूल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी कि दूल्हे और घर वालों को नींद की गोलियां खिलाकर जेवर और पैसे लेकर भाग जाएगी।कमल ने दुल्हन की बातें सुनी तो घबरा गया।उसने जाकर दुल्हन का घूंघट उठाया और चेहरा देख हैरान रह गया।जिसे दिखाकर उसकी सगाई की हुई थी ये वह नही है। दुल्हन का नाम राधा नहीं, बल्कि सलोनी है और वह शादीशुदा है। दूल्हा पक्ष ने 15 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की।
ऐसा बनाया था लूटेरी ने षडयंत्र
थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया इसमें मुख्य षड्यंत्रकारी मीडियेटर कालू सिंह और बालू सिंह है। सुसनेर निवासी जोरावर सिंह की बेटी को दिखाकर संबंध करवाया। भोपाल के
शरीक खान ने खंडवा जिले के किल्लोद बिल्लोद तहसील हरसूद के दंपती जो वर्तमान में इटारसी में रहते है। पति जितेंद्र गोंड की पत्नी सलोनी गोंड को दुल्हन बनाकर कमल से शादी करवा दी।इस मामले मे दुल्हे का कहना है कि शादी का सौदा 11 लाख मे हुआ था जिसमे 5.75 लाख लडकी के पिता को दिए गये थे।
पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने अब तक दुल्हन बनी सलोनी गोंड, उसके पति जितेंद्र गोंड, भोपाल निवासी शरीक खान, दलाल कालू सिंह और बालू सिंह को हिरासत में ले लिया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर इन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी अभी फरार है।य