jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र...

जिले में 1 से 26 जून तक वृहद स्तर पर चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान

हरदा / सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान तहत नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिये गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने अभियान के सफल आयोजन के लिये अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। उप संचालक श्री सिंह ने बताया कि ‘‘नशा मुक्ति भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस बार युवाओं के लिए रील मेंकिंग प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी ऑनलाइन आयोजन किया जायेगा। साथ ही बहरूपिया बनाकर गांव-गांव, हाट, बाजार, चौक पर नशा मुक्ति पंपलेट का वितरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान कलेक्टर कार्यालय, पी एम श्री कालेज एवं मेले में सेल्फी प्वाइंट और हस्ताक्षर अभियान भी चला जा रहा है। इस अभियान के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में खेलकूद प्रतियोगिताओं फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, हैंडबॉल एवं ग्रामीण स्कूलों में रस्सा खींच प्रतियोगिता एवं मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जा रहा है।

- Install Android App -

अभियान के तहत ’शिक्षा विभाग को जिले के विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर निर्माण, रंगोली, प्रतियोगिता, अपनों के नाम पाती, निबंध लेखन एवं महाविद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, हॉस्टल में संगोष्ठी जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी निर्देशित किया गया है।

अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्ति संबंधी क्लासेस और सेशंस लगाए जा रहे हैं, जिससे नशा मुक्ति प्रदेश, जिला और देश बनाया जा सके वहीं दूसरी ओर गायत्री शक्तिपीठ के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा बड़े पैमाने पर घूम-घूम कर जन जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। जिले में संचालित सार्थक सेवा आश्रय समिति वृद्ध जनों एवं युवाओं के बीच समन्वय स्थापित कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन कर रही है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञ भी केंद्र में आने वाले दिव्यागजनों उनके अभिभावक को नशे से बचाव के लिए जागरूक कर रहे है।