jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार, जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

हाईवे पर मौत का तांडव: छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर भीषण हादसा, 1 मौत, दो गंभीर घायल

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर शनिवार की दरमियानी रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार और एक अज्ञात ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि सुरक्षा के लिए कार के एयरबैग तो खुले, लेकिन वे चालक की जान बचाने में नाकाम रहे।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, मृतक तनवीर मंसूरी (25 वर्ष), निवासी विद्यासागर रेजिडेंसी (देहात थाना), अपने दो दोस्तों के साथ सारना की ओर से छिंदवाड़ा लौट रहा था। हाईवे पर स्थित हिंदुस्तान लीवर साबुन फैक्ट्री के सामने हादसा हो गया। सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय (प्रतीक्षा शेड) में जा घुसी। टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और मलबे में तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही धर्मटेकरी चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस अब अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक की पहचान की जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी। हाईवे के घुमावदार मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण चालक संतुलन नहीं बना सका।

सुरक्षा एयरबैग भी साबित हुए नाकाम
इस हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए थे, लेकिन टक्कर और प्रतीक्षालय से टकराने का प्रभाव इतना शक्तिशाली था कि एयरबैग भी तनवीर की जान नहीं बचा सके। तनवीर को सिर और सीने में गंभीर आंतरिक चोटें आईं, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।